Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खुदरा महंगाई दर बढ़ने पर कांग्रेस का तीखा सवाल- पूंजीपतियों के सरंक्षक प्रधानमंत्री मोदी आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे?

खुदरा महंगाई दर बढ़ने पर कांग्रेस का तीखा सवाल- पूंजीपतियों के सरंक्षक प्रधानमंत्री मोदी आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे?

By Abhimanyu 
Updated Date

Retail inflation rate in India : जून में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.38 प्रतिशत होने को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 12 सालों में कीमतों में बढ़ोतरी ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। देश की सबसे बड़े विपक्षी दल ने सवाल किया कि पूंजीपतियों के सरंक्षक प्रधानमंत्री मोदी आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे?

पढ़ें :- भाजपा के दिग्गज नेता कालराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने जताया शोक

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.38 प्रतिशत हो गई। इसकी मुख्य वजह खाने-पीने की चीज़ों का महंगा होना था, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी की दर रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के औसत लक्ष्य से ऊपर चली गई। यह पहली बार है जब नई सीरीज़ के तहत खुदरा महंगाई दर 4 प्रतिशत के स्तर से ऊपर गई है। यह नई सीरीज़ इस साल जनवरी से लागू हुई थी। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को मोदी सरकार को घेरा।

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “मोदी सरकार के 12 वर्षों का यही है असली सार: झूठे वादों की बहार और जनता पर महंगाई और बेरोजगारी का क्रूर वार! मोदी सरकार के 12 वर्षों में महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। अब खुद सरकारी आंकड़े भी बता रहे हैं कि जून में खुदरा महंगाई 17 महीने के उच्चतम स्तर 4.38% पर पहुंच गई है, जबकि ग्रामीण भारत में यह 4.74% है।”

कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा, “महंगाई के साथ अब बैंकों की ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बताई जा रही है, जिससे मध्यम वर्ग पर घर और गाड़ी की EMI का बोझ भी बढ़ सकता है। मुनाफा पूंजीपतियों की जेब में और बोझ आम जनता की पीठ पर क्यों? पूंजीपतियों के सरंक्षक प्रधानमंत्री मोदी आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे?”

Advertisement