नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार ने Lateral Entry का प्रावधान सरकार में experts नियुक्त करने के लिए नहीं बल्कि दलित, आदिवासी व पिछड़े वर्गों का अधिकार छीनने के लिए किया है।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा कि, मोदी सरकार के Lateral Entry का प्रावधान संविधान पर हमला क्यों है? उन्होंने बताया कि, सरकारी महकमों में नौकरियां भरने के बजाय, पिछले 10 वर्षों में अकेले PSUs में ही भारत सरकार के हिस्सों को बेच-बेच कर, 5.1 लाख पद भाजपा ने ख़त्म कर दिए हैं। Casual व Contract भर्ती में 91% का इज़ाफ़ा हुआ है।
मोदी सरकार के Lateral Entry का प्रावधान संविधान पर हमला क्यों है?
1. सरकारी महकमों में नौकरियाँ भरने के बजाय, पिछले 10 वर्षों में अकेले PSUs में ही भारत सरकार के हिस्सों को बेच-बेच कर, 5.1 लाख पद भाजपा ने ख़त्म कर दिए है।
Casual व Contract भर्ती में 91% का इज़ाफ़ा हुआ है।…
पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 19, 2024
उन्होंने आगे लिखा कि, SC, ST, OBC के 2022-23 तक 1.3 लाख पद कम हुए है। हम Lateral Entry गिने-चुने specialists और experts को कुछ sector-specific पदों में उनकी उपयोगिता के अनुसार नियुक्त करने के लिए लाए थे। पर मोदी सरकार ने Lateral Entry का प्रावधान सरकार में experts नियुक्त करने के लिए नहीं बल्कि दलित, आदिवासी व पिछड़े वर्गों का अधिकार छीनने के लिए किया है। SC, ST, OBC, EWS के पद अब RSS के लोगों को मिलेंगे। ये आरक्षण छीनकर संविधान को बदलने का भाजपाई चक्रव्यूह है।