नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी कंपनियां डीजल-पेट्रोल की कीमत में कटौती नहीं कर रही हैं। तेल कंपनियां हर एक लीटर पेट्रोल पर जनता से ₹8 से ₹10 और डीज़ल पर ₹3 से ₹4 मुनाफ़ा कमा रहीं हैं।
पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं
मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि, कच्चे तेल के दाम लुढ़क रहें हैं, पर मोदी सरकार की लूटखोरी पर कोई लगाम नहीं है। मोदी जी के मंत्री जी खुद कह रहें हैं कि “तेल कंपनियों से दाम घटाने के बारे में कोई बात नहीं हुई है।” तेल कंपनियां हर एक लीटर पेट्रोल पर जनता से ₹8 से ₹10 और डीज़ल पर ₹3 से ₹4 मुनाफ़ा कमा रहीं हैं। 50 सालों में सबसे कम हुई ‘जनता की बचत’ का हिसाब,… देश भाजपा के ‘अच्छे दिन’ के झूठे भाषणों और खोखले विज्ञापनों में ढूंढ रहा है।
कच्चे तेल के दाम लुढ़क रहें हैं, पर मोदी सरकार की लूटखोरी पर कोई लगाम नहीं है।
मोदी जी के मंत्री जी खुद कह रहें हैं कि "तेल कंपनियों से दाम घटाने के बारे में कोई बात नहीं हुई है।"
तेल कंपनियां हर एक लीटर पेट्रोल पर जनता से ₹8 से ₹10 और डीज़ल पर ₹3 से ₹4 मुनाफ़ा कमा रहीं… pic.twitter.com/dIJOQP0sVB
पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 4, 2024
बता दें कि, कच्चे तेल के दामों में कटौती के बाद भी तेल कंपनियां डीजल—पेट्रोल के दामों में कमी नहीं कर रही हैं। बीते कई दिनों से चर्चा थी कि सरकार तेल के दामों में कटौती कर सकती है लेकिन दाम में कमी नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव से पहले सरकार तेल के दामों में कटौती कर सकती है।
पढ़ें :- Women Reservation Bill : प्रियंका गांधी, बोलीं- कांग्रेस सरकार ने आजादी के बाद पहले दिन से महिलाओं को दिलाया वोट का अधिकार, अमेरिका लगे थे 150 साल