Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. असम में कांग्रेस ने दशकों तक चलाई सरकार, तब तक विकास की रफ्तार रही धीमी और विरासत भी संकट में रही: पीएम मोदी

असम में कांग्रेस ने दशकों तक चलाई सरकार, तब तक विकास की रफ्तार रही धीमी और विरासत भी संकट में रही: पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गोलाघाट में पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, विकसित असम, विकसित भारत की गौरव यात्रा के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज करीब 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स असम को मिले हैं। ये प्रयास विकसित असम का रास्ता और मजबूत करेंगे।

पढ़ें :- मृत गरीब मरीज़ों के नाम पर KGMU में 2 करोड़ से अधिक का दवा घोटाला, मनीष सिसौदिया, बोले-मोदी हैं तो मुमकिन है...

असम भारत के ऊर्जा सामर्थ्य को बढ़ाने वाली धरती है। यहां से निकले पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स देश के विकास को गति देते हैं। असम के इस ताकत को बीजेपी, एनडीए सरकार नई बुलंदी तक पहुंचाने में जुटी है। इस मंच पर आने से पहले मैं पास में ही एक और कार्यक्रम में गया था। वहां बास से बायो एथनॉल बनाने वाले आधुनिक प्लांट का उद्घाटन किया गया है। ये असम के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही आज यहां पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट का शिलान्यास भी हुआ है। ये प्लांट असम में उद्योगों को बल देंगे, असम के विकास को गति देंगे। किसान, नौजवान सभी के लिए नए अवसर बनाएंगे।

उन्होंने आगे कहा, आज भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है। भारत अपनी ऊर्जा ज़रूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल पड़ा है। आज सोलर पावर के मामले में भारत दुनिया के टॉप-5 देशों में आ गया है। साथ ही आगे कहा, कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन किया है। यहां असम में भी कांग्रेस ने कई दशकों तक सरकार चलाई है, लेकिन जब तक कांग्रेस की सरकारें रही, तब तक यहां विकास की रफ्तार भी धीमी रही और विरासत भी संकट में रही।

बीजेपी की डबल इंजन सरकार असम की पुरानी पहचान को सशक्त कर रही है। कांग्रेस ने असम को, नॉर्थ-ईस्ट को अलगाव दिया, हिंसा और विवाद दिए, जबकि बीजेपी असम को विकास और विरासत से समृद्ध राज्य बना रही है। ये हमारी सरकार है जिसने असमिया भाषा को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा दिया। हमारी सरकार ने लाचित बोरफुकन की विरासत को सम्मान दिया।

 

पढ़ें :- लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 की मौत, PM मोदी ने दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
Advertisement