Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Congress Task Force-2024 : बागियों को ​मिली जगह,प्रियंका गांधी को भी मिली एंट्री

Congress Task Force-2024 : बागियों को ​मिली जगह,प्रियंका गांधी को भी मिली एंट्री

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party )ने नेतृत्व परिवर्तन की उठती मांग के बीच पार्टी ने मंगलवार को पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप (Political Affairs Group) और टास्क फोर्स 2024 (Task Force-2024) का गठन कर दिया है। पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप (Political Affairs Group) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सदस्य बनाया गया है, जबकि टास्क फोर्स 2024 में प्रियंका गांधी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट को जगह दी गई है।

पढ़ें :- Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में राजस्थान के उदयपुर शहर में तीन दिन का चिंतन शिविर बुलाया था। इस दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की बात कही थी। इतना ही नहीं उन्होंने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स के गठन का भी ऐलान किया था। सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप, टास्क फोर्स और सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप फॉर भारत जोड़ो यात्रा के गठन का ऐलान किया है।

पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप

राहुल गांधी

मल्लिकार्जुन खड़गे

पढ़ें :- भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा, वह प्रत्येक स्तर पर करती है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

गुलाम नबी आजाद

अंबिका सोनी

दिग्विजय सिंह

आनंद शर्मा

केसी वेणुगोपाल

पढ़ें :- Lucknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में ढह गई ​बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

जितेंद्र सिंह

टास्क फोर्स में कौन कौन शामिल?

पी चिदंबरम

मुकुल वास्निक

जयराम रमेश

केसी वेणुगोपाल

पढ़ें :- बजरंग पूनिया का कड़ा जवाब, बोले- देश के प्रति बृज भूषण की मानसिकता हुई उजागर, मेडल विनेश का नहीं 140 करोड़ भारतीयों का था

अजय माकन

प्रियंका गांधी

रणदीप सुरजेवाला

सुनील कानुगोलू

भारत जोड़ो यात्रा के समन्वय के लिए बनाए गए सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप में इन नेताओं को मिली जगह

दिग्विजय सिंह

सचिन पायलट

पढ़ें :- पिछले 10 साल से हरियाणा में BJP की सरकार है लेकिन राज्य में कोई काम नहीं हुआ : सुनीता केजरीवाल

शशि थरूर

रंवीत सिंह बिट्टू

केजे जॉर्ज जोथी मानी

प्रद्युत बोलदोलोई

जीतू पटवारी

सलीम अहमद

Advertisement