Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. बदरीनाथ सीट पर मिली कांग्रेस की जीत, लखपत सिंह बुटोल ने कहा-इस जीत का श्रेय उन लोगों को जाता है…

बदरीनाथ सीट पर मिली कांग्रेस की जीत, लखपत सिंह बुटोल ने कहा-इस जीत का श्रेय उन लोगों को जाता है…

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand ByPoll Result: उत्तराखंड में हुए दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर मिली जीत के बाद कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोल का बयान आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, बद्रीनाथ की जनता का मैं बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। तमाम लोग जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से न्याय की इस लड़ाई में मेरा साथ दिया है, उन्हें इसका श्रेय जाता है।

पढ़ें :- Cloudflare Down: दुनियाभर में क्लाउडफ्लेयर सर्विस पड़ी ठप, नेटिज़न्स ने एक्स पर ला दी शिकायतों की बाढ़

प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने और बदरीनाथ सीट पर लखपत सिंह बुटोला जीत दर्ज की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बदरीनाथ विस सीट पर कांग्रेस के हाथों शिकस्त मिली थी, लेकिन कांग्रेस की जीत की पटकथा लिखने वाले राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शमिल हो गए थे।

बता दें कि, उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। दोनों सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। मंगलौर सीट बसपा विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके कारण इन सीटों पर उपचुनाव हुए थे।

Advertisement