Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Congress mission UP : प्रियंका गांधी ने दिया नया नारा ‘लड़की हूं…लड़ सकती हूं’

Congress mission UP : प्रियंका गांधी ने दिया नया नारा ‘लड़की हूं…लड़ सकती हूं’

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। कांग्रेस मिशन यूपी (Congress  mission UP) को साधने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)  ने नया नारा देते हुए कहा कि ‘लड़की हूं…लड़ सकती हूं’। इसके तहत बड़ा ऐलान करते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)  ने कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) यूपी में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात कही है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 ( Assembly Elections 2022) में कांग्रेस पार्टी अपने कुल टिकटों में से 40 प्रतिशत महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि राजनीति में आइए। आगे आइए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि यह एक शुरूआत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वह जरूर जीतेंगी।

यूपी की राजनीति में महिलाओं की पूरी भागदारी हो

प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हुई अपराध की कुछ घटनाओं का उल्‍लेख करते हुए कहा कि ये निर्णय ऐसी महिलाओं और लड़कियों के लिए है। प्रियंका ने विभिन्‍न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं-लड़कियों से राजनीति में आने और अपने हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश भर की महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना पड़ेगा। जब कोई महिला अपने अधिकारों की लड़ाई लड़े तो सवाल उठाने की बजाए उसके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हमारी प्रतिज्ञा है कि यूपी की राजनीति में महिलाओं की पूरी भागदारी हो। मैं 2019 में यूपी में आई तो इलाहाबाद विवि की लड़कियों ने मुझे बताया कि यहां लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग नियम हैं। प्रियंका ने हाथरस कांड, उन्‍नाव कांड, लखीमपुर कांड सहित यूपी की कई घटनाओं का उल्‍लेख करते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा।

एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को टिकट मेरिट के हिसाब से देगी। वे कितना काम कर रही हैं। क्षेत्र में कितने लोग उन्‍हें जानते हैं, ये सब आधार बनेगा। प्रियंका ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपके हक की लड़ाई लड़ने के लिए कोई और नहीं आएगा। आपको ही आगे आना होगा।

आगे चलकर 50 प्रतिशत देंगे टिकट

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 

प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी कांग्रेस ने 50 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है लेकिन आगे चलकर इसे 50 प्रतिशत किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं को जाति, धर्म, सम्‍प्रदाय से ऊपर उठना होगा। हमें एकजुट होकर संघर्ष करना है।

15 नवम्‍बर तक कर सकती हैं आवेदन

प्रियंका गांधी ने विभिन्‍न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं से राजनीति में आने और चुनाव लड़ने के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अगले महीने की 15 तारीख तक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। उन्‍होंने कहा कि आज उत्‍तर प्रदेश में सड़क पर कोई लड़ रहा है तो वो सिर्फ कांग्रेस है। पिछले दो वर्षों में बड़ी संख्‍या में कांग्रेस कार्यकर्ता जेल गए हैं। कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है।

नेताओं की बेटी-बहू के राजनीति में आने में कोई बुराई नहीं

एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि किसी नेता की बेटी या बहू राजनीति में आती है, चुनाव में खड़ी होती है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। अक्‍सर देखा गया है कि महिलाएं चुनाव जीतने के बाद सशक्‍त भी हो जाती हैं। यह अच्‍छी बात है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे।

सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ऐतिहासिक दिन

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

प्रियंका गांधी के साथ मौजूद पार्टी प्रवक्‍ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। देश के इतिहास में आज तक किसी राजनीतिक दल ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐलान नहीं किया है।

Advertisement