Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है। इसके साथ ही घोषणापत्र में 25 तरह की गारंटियां दी गई हैं। वहीं 10 न्याय शामिल हैं। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।
पढ़ें :- Car Blast Video : उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से वैन लटकाकर किया ब्लास्ट, आयोजक समेत 4 पर FIR
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, कांग्रेस का ‘न्याय-पत्र’ देश की आवाज़ है! ये भारत की आकांक्षाओं का दस्तावेज़ है, जिसे जनता ने बनाया और हमने लिखा। कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से महाराष्ट्र तक दो ऐतिहासिक यात्राओं के माध्यम से हमने लोगों की ज़रूरतों को करीब से समझ कर 5 न्याय और 25 गारंटियों वाला एक ज़मीनी घोषणा पत्र तैयार किया है।
इसके साथ ही लिखा कि, पहले भी कांग्रेस ने कर्नाटक की महिलाओं से एक वादा किया था-आपको हर महीने 2000 रू देंगे, सरकार बनते ही उसे निभाया। तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव से पहले जो भी वायदे किए सरकार बनते ही उन्हें पूरा किया। अब बारी देश से किए गए वादों को पूरा करने की है और जनता को हम पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस की हर गारंटी न्याय का संकल्प है और हमारा न्याय पत्र समृद्ध भारत का रोडमैप। INDIA मज़बूती के साथ जनता की लड़ाई लड़ेगा और जीतेगा।