नई दिल्ली। अडानी समूह इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। इन सबके बीच तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने अडानी समूह को 100 करोड़ रुपये का फंड लौटा दिया है। यह फंड युवाओं में कौशल क्षमताएं विकसित करने के उद्देश्य से अडानी समूम के प्रमुख गौतम अडानी की तरफ से दिया गया था। अब कांग्रेस की सरकार ने मना कर दिया है।
पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अडानी समूह से किसी भी तरह की धनराशि स्वीकार करने से मना किया है। उन्होंने कहा, अडानी के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने ये फैसला लिया है कि हम युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए उनके द्वारा दिया 100 करोड़ का डोनेशन नहीं लेंगे।
अडानी के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने ये फैसला लिया है कि हम युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए उनके द्वारा दिया 100 करोड़ का डोनेशन नहीं लेंगे।
: तेलंगाना के मुख्यमंत्री @revanth_anumula जी pic.twitter.com/s8CDDydBGU
— Congress (@INCIndia) November 25, 2024
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
बता दें कि, इससे पहले अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडानी और सात अन्य पर सौर ऊर्जा से जुड़े अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है। वहीं अडानी समूह ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इससे इनकार किया है।
गौरतलब है कि, 18 अक्टूबर को गौतम अडानी ने यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को 100 करोड़ रुपये का चेक सौंपा था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी। इस खबर के सामने आने के बाद राज्य की विपक्षी पार्टियों ने कांग्रेस की तीखी आलोचना की थी। भाजपा और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने कांग्रेस पर अडानी मामले में ढोंग करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, “राहुल गांधी के पूरे दिन ‘अडानी अडानी’ चिल्लाने के बावजूद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आगे बढ़ कर गौतम अडानी से ‘दान’ स्वीकार करते हैं।”