मुंबई। सीता स्वयंवर (Sita Swayamvar) में भगवान राम की तो मौजूदगी थी, लेकिन क्या वहां रावण भी मौजूद था। इस बारे में तरह-तरह की बातें बनाई जाती है ,लेकिन इस सबके बीच नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) में शिव का वह अलौकिक धनुष उठाने की रेस में रावण यानी यश (Yash) को भी दिखाया गया है। इस बात की पुष्टि अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की जा रही है। जहां कहा जा रहा है कि फिलहाल साउथ सुपरस्टार सीता स्वयंवर (Sita Swayamvar) की शूटिंग कर रहे हैं। इस सबके बीच एक बार फिर इसकी प्रामाणिकता को लेकर बावल मचा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।
पढ़ें :- Toxic का टीजर देख लोगों को Dhurandhar 2 की आई याद, बोले- 'डाउट नहीं होना चाहिए'
सीता स्वयंवर की शूटिंग कर रहे Yash को लेकर क्या है तैयारी
#Yash as Ravana in Sita Swayamvar
Yash is currently shooting Ravana’s portions for Nitesh Tiwari’s #Ramayana in Mumbai. The team recently filmed Sita’s grand swayamvar sequence on a massive Mithila set in Mumbai. It features palace courtyards, royal balconies, and hundreds of… pic.twitter.com/SwF5Hbhp0j
— KBP Reviews
(@KshitizCritic) May 8, 2026 पढ़ें :- रामायण के गाने कम्पोज करने के सवाल पर एआर रहमान बोले- छोटी सोच से ऊपर उठना चाहिए, उनका धर्म भी वही सिखाता है, हर अच्छी चीज की कद्र करो
@KshitizCritic X चैनल से इस बात की जानकारी दी गई और बताया गया कि फिलहाल सीता स्वयंवर में रावण के रूप में शूटिंग कर रहे हैं। टीम ने हाल ही में मुंबई में बनी एक विशाल मिथिला सेट पर सीता के भव्य स्वयंवर का सीन शूट किया। इसमें महल के आंगन, बालकनी और सैकड़ो जूनियर कलाकार शामिल है। सूत्रों की मांने तो गोरेगांव की फिल्म सिटी में चल रहे शूट के दौरान मेकर्स ने मिथिला साम्राज्य को दिखाने वाला एक विशाल सेट तैयार किया है। जाहिर है कि इस पूरे सीन का मुख्य आकर्षण यश हैं क्योंकि वह इस दृश्य को फिल्म में रहे हैं जिसमें रावण ने शिव धनुष उठाने की असफल कोशिश की थी।
रामायण में रावण सीन पर क्या है लोगों का कहना
वहीं रामायण (Ramayana) में इस सीक्वेंस की शूटिंग को लेकर कहा जा रहा है कि इस विजुअल को दिखाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत की जा रही है। मिड डे रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्हाल यश शूट कर रहे हैं। हालांकि इसे देखने के बाद लोग इसे लेकर बवाल करने में पीछे ना हैं। जहां एक यूजर ने कहा बॉलीवुड अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तो एक यूजर ने कहा रावण ने सीता स्वयंवर में कभी पार्टिसिपेट नहीं किया था। एक ने कहा यह वाल्मीकि की रामायण (Ramayana) से अलग होने वाला है तो लोग तथ्य की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।
कब रिलीज हो रही रामायण
पढ़ें :- VIDEO-सनातन पर टिप्पणी करने वालों को जूता लेकर ठीक करें, महंत राजूदास का विवादित बयान
नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण (Ramayana) दिवाली 2026 पर रिलीज होने जा रही है जिसमें साई पल्लवी और रणबीर कपूर के साथ-साथ सनी देओल और रवि दुबे जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं।