Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Controversy on Jinnah: मोहसिन रजा ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा-जिन्ना के रिश्तेदारों से वोटों की आस है

Controversy on Jinnah: मोहसिन रजा ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा-जिन्ना के रिश्तेदारों से वोटों की आस है

By शिव मौर्या 
Updated Date

Controversy on Jinnah: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के करीब आते ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने एक विवादित बयान के कारण चौतरफा घिर गए हैं। भाजपा नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के उस बयान को लेकर हमले बोल रहे हैं। यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महापुरुषों का अपमान किया है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

इसके पहले सीएम योगी (Cm yogi) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन (Mohsin Raza) रजा ने ट्वीट कर कहा कि, विभाजनकारी जिन्ना की विचारधारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू की विचारधारा है कह कर अखिलेश जी ने देश के महापुरुषों का अपमान किया है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, समय रहते देश को यह समझ लेना चाहिये कि “जिन्ना वाली आज़ादी” की मांग करने वाले हमारे देश मे कौन-कौन जिन्नावादी हैं जिन्हे जिन्ना के रिश्तेदारों से वोटों की आस है।

Advertisement