Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना संकट: 24 घंटे में आए 62,714 नए केस, 312 लोगों की गई जान

कोरोना संकट: 24 घंटे में आए 62,714 नए केस, 312 लोगों की गई जान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना का संकट बढता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण के चलते सख्ती शुरू कर दी गयी है। कोरोना के आंकड़े अब 60 हजार पार कर चुके हैं।

पढ़ें :- Haryana Assembly Elections 2024 : कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग, समर्थक को लगी 2 गोली, PGI रेफर

बीते 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमण में 62,714 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 312 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 62,714 मामले सामने आए हैं, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 62,258 था।

रोजाना 60,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,19,71,624 हो गया है। वहीं इस खतरनाक वायरस के आगे 312 लोगों ने हार मान ली है और कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,61,552 हो गया है।

 

पढ़ें :- UP News : दुष्कर्म मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका खारिज
Advertisement