Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना संकट: 24 घंटे में मिले 96,982 नए केस, 446 लोगों की गई जान

कोरोना संकट: 24 घंटे में मिले 96,982 नए केस, 446 लोगों की गई जान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, इस बीच बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है। 24 घंटे में 96,982 नए कोरोना मरीज मिले हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 96,982 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमण के कारण देश में 446 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। बता दें कि, कोरोना के मामले में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है। बीते दिनों कोरोना संक्रमण का आंकड़ा एक लाख पार पहुंच गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,26,86,049 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,65,547 हो गई। गौरतलब है कि, सबसे ज्यादा कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं, जिसके कारण उद्धव सरकार ने वहां पर सख्ती बढ़ा दी है।

 

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत
Advertisement