Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया गर्भवती महिलाओं के लिए टीका क्यों है जरूरी, जानिए…

कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया गर्भवती महिलाओं के लिए टीका क्यों है जरूरी, जानिए…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को हराने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। देश भर में युद्धस्तर पर टीकाकरण के अभियान को चलाया जा रहा है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गर्भवती महिलाओं को कोरोना की वैक्सीन लेना क्यों जरुरी है? स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं में कोविड-19 होने से समय पूर्व प्रसव जैसे कुछ खतरे बढ़ सकते हैं, इसलिए उनके लिए टीका लगवाना महत्वपूर्ण है।

पढ़ें :- One Nation, One Election: सीएम योगी बोले-यह निर्णय विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में 'मील का पत्थर' सिद्ध होगा

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि बहुत सी महिलाओं में कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण मामूली होते है लेकिन कई मामलों उनके सेहत पर असर भी पड़ा है। कई बार देखा गया है कि संक्रमण के दौरान उनकी सेहत में गिरावट आती है इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी हो सकता है ऐसे में जरूरी हो जाता है कि गर्भवती महिलाएं भी अपनी और बच्चे की सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित रहें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर लोगों के कोविड प्रोटोकॉल का पालन किए बिना बड़ी संख्या में पहुंचने की घटनाएं चिंता का सबब हैं। हम इस समय सुरक्षा में लापरवाही नहीं कर सकते। पर्यटन स्थलों पर नया खतरा देखा जा रहा है जहां भीड़ एकत्र हो रही है और शारीरिक दूरी व मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है।

 

पढ़ें :- नवरात्रि के दौरान विंध्याचल धाम स्टेशन पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव, श्रद्धालु यहां देखें लिस्ट
Advertisement