Corporate Break Benefits : रूटीन के कामकाज की बिजी जिंदगी को ब्रेक की जरूरत हमेशा रहती है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि ब्रेक प्रोडक्टिविटी बढ़ा देती है। एक कंपनी के कार्यस्थल पर सहानुभूति के नए मानक ने अपने कर्मचारियों का दिल जीत लिया है। शॉपिंग साइट मीशो (Meesho) अपने सभी कर्मचारियों को रिसेट और रिचार्ज होने के लिए 9 दिनों की छुट्टी दे दी है। कंपनी ने कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए समय दिया। कंपनी ने नो लैपटॉप, मीटिंग, ईमेल और कॉल हॉलीडे का ऐलान किया है। यह छुट्टी 26 अक्टूबर से लेकर 4 नवंबर तक रहेगी। कंपनी की इस पॉलिसी की लिंक्डइन पोस्ट को गजब का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी की तरफ से हर कर्मचारी ने इसे सुखद उपहार के रूप में स्वीकार किया।
पढ़ें :- Earthen Pot Water : तपती गर्मी में ठंडा रहेगा मटके का पानी, अपनाये ये देसी ट्रिक
काम के चक्कर में कभी भी स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार काम का स्ट्रेस एम्प्लॉई को बीमार बना सकता है, जो उसके और कंपनी दोनों के लिए ठीक नहीं है, इसलिए समय-समय पर छुट्टी लेना जरूरी हो जाता है। लगातार काम का स्ट्रेस एम्प्लॉई को बीमार बना सकता है, जो उसके और कंपनी दोनों के लिए ठीक नहीं है, इसलिए समय-समय पर छुट्टी लेना जरूरी हो जाता है।
स्ट्रेस होता है कम
काम के बिजी रूटीन से थोड़ा समय निकालकर छुट्टी पर जाने, आराम करने और मौज-मस्ती से न सिर्फ मन खुश होता है, बल्कि शरीर का स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिजोल (stress hormone cortisol) कम होता है। जिसका फायदा सेहत को होता है।