नई दिल्ली। देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को पंजाब का राज्यपाल बनाया जा सकता है। बीते दिन ही वहां के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बरवारी लाल पुरोहित के इस्तीफे के बाद से किरण बेदी के नाम की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। दरअसल, भाजपा के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर किरण बेदी के राज्यपाल बनाये जाने की बात कही, जिसके बाद किरण बेदी के नाम की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।
पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी
बता दें कि, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बीते दिन अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजते हुए कहा लिखा कि अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें। बता दें कि, बनवारीलाल पुरोहित साल 2021 में पंजाब के 36वें राज्यपाल बने थे। उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली थी।
भगवंत मान ने लगाया था परेशान करने का आरोप
पंजाब के राज्यपाल रहे बनवारी लाल पुरोहित और वहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच अक्सर तनातनी की खबरें आतीं थीं। दो दिन पहले ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्यपाल हमें तंग कर रहे हैं। लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है लेकिन कुछ लोगों को सिलेक्टेड राज की आदत पड़ गई है। इससे पहले भी भगवंत मान पंजाब के गवर्नर पर तंज कस चुके हैं। कई मामलों में दोनों के बीच इतने मतभेद हुए कि पंजाब के सीएम सुप्रीम कोर्ट तक चले गए थे।