नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों आरजे महवश (RJ Mahvash) और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Cricketer Yuzvendra Chahal) की दोस्ती फिर चर्चा में है। हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं। अब इस पूरे मामले पर महवश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
पढ़ें :- Video-मंदिर जाने के बाद ट्रोलिंग पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस फारिया अब्दुल्ला, 'काफिर' कहने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब
अनफॉलो करना कोई बड़ी बात नहीं
पिंकविला (Pinkvilla) को दिए एक इंटरव्यू में बात करते हुए महवश ने कहा कि लोग छोटी-छोटी बातों को बहुत बड़ा बना देते हैं। उन्होंने कहा कि दोस्तों के बीच बहस होना, एक-दूसरे को अनफॉलो करना कोई बड़ी बात नहीं है। जिन दोस्तों के साथ आपने हंसी-मजाक के पल बिताए हों, उनके लिए दिल में कड़वाहट नहीं रखनी चाहिए। मैं हमेशा उनके लिए अच्छा ही चाहूंगी। उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी बहुत छोटी है। लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए। दोस्तों के बीच फॉलो-अनफॉलो का ड्रामा चलता रहता है, इसमें इतना बड़ा मुद्दा बनाने जैसी कोई बात नहीं है।’
रिलेशनशिप पर कही ये बात
जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी उनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ा था, तो महवश ने साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था। मैं दोस्ती को बहुत अहमियत देती हूं। उस समय वह अपने जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और हमने सिर्फ एक अच्छे दोस्त की तरह उनका साथ दिया।’
पढ़ें :- Video Viral : सेल्फी लेने पहुंची महिला ने अभिनेत्री को जबरन किया Kiss! रेड कार्पेट पर मचा हंगामा, भड़के नेटिजन्स
क्यों शुरू हुई थीं डेटिंग की अफवाहें?
दरअसल, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)और आरजे महवश (RJ Mahvash) को कई बार साथ देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तेज हो गई थीं। खासकर धनाश्री वर्मा से चहल के तलाक के बाद ये चर्चाएं और बढ़ गईं। हालांकि दोनों हमेशा यही कहते आए हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इससे पहले चहल ने भी एक पॉडकास्ट में इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि लोग जो सोचना चाहते हैं सोच सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।