पटना। आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार की नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है। DK टैक्स फ़ॉर्मूला के तहत भ्रष्ट अधिकारियों की ट्रान्सफ़र-पोस्टिंग होती है। दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार को कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य समत अन्य मुद्दों पर घेरने में जुटे हुए हैं।
पढ़ें :- इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 2023 से जेल में बंद पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर मार्च निकालने वाली थी
बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के अधीन है।
अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। सरकार में बैठे लोग अपराधियों को बाहर निकाल रहे हैं और भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दे रहे हैं।
बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बेलगाम है।… pic.twitter.com/Hjbm5UZQ6Y — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 9, 2025
पढ़ें :- CM योगी ने वितरित किया 912 नियुक्ति पत्र, कहा-योग्य अभ्यार्थियों के चयन से आमजन के मन में शासन एवं चयन प्रक्रिया के प्रति विश्वास होता है सशक्त
बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के अधीन है। अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। सरकार में बैठे लोग अपराधियों को बाहर निकाल रहे हैं और भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बेलगाम है। प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है। DK टैक्स फ़ॉर्मूला के तहत भ्रष्ट अधिकारियों की ट्रान्सफ़र-पोस्टिंग होती है।