लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सनसनीखेज दावा किया कि अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा गायब हो गया है। श्री यादव ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक बेहद बड़ा और सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने रविवार को X पोस्ट कर लिखा कि पूरी दुनिया में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील खबर है। सपा मुखिया ने राम मंदिर के चढ़ावे में बड़ी वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाने से देश की सियासत में भूचाल आ गया है।
पढ़ें :- यूपी में अब मिनटों में पता चलेगी दवा की असली कीमत, नहीं चलेगी डकैती, 1 नवंबर से ये व्यवस्था होगी लागू!
समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।
ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है।
न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 7, 2026
पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?
अखिलेश ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और सरकार को भी घेरा है। लिखा, करोड़ों रुपए गायब होना मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। सपा सुप्रीमो का कहना है कि इस गंभीर मामले पर कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति सफाई देने के लिए सामने नहीं आ रहा है, जो कई तरह के गंभीर सवाल खड़े करता है। सपा अध्यक्ष ने कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है, क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनानती समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है।
अखिलेश यादव इस मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की पूरी उम्मीद है।
हे राम मंदिर में भी डकैती : पवन पांडेय
हे राम मंदिर मे भी डकैती https://t.co/LyblK4pGPX
पढ़ें :- राहुल गांधी बोले-CEC जब सांसदों से नहीं मिलेंगे तो लोकतंत्र का क्या मतलब? दिया खुला चैलेंज 'हम सिर्फ उनका मुकाबला नहीं , बल्कि उन्हें खत्म कर देंगे'
— Pawan Pandey (@pawanpandeysp) June 7, 2026
अयोध्या के पूर्व विधायक व सपा सरकार में मंत्री रहे पवन पांडेय का दावा है कि राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी 5 से 7.50 करोड़ तक हो सकती है। अगर चोरी नहीं हुई है तो ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय सामने आएं और प्रभु श्रीराम की कसम खाकर कहें कि सब कुछ झूठ है। अगर बात सच है तो एफआईआर करवाएं। उन्होंने कहा कि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये चोरी कितने समय से हो रही थी? ट्रस्ट के किन-किन सदस्यों तक ये पैसा गया है? इसकी भी जांच होनी चाहिए।