Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. CSK ने आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, MI और RR के लिए खेल चुके गेंदबाज को मिला मौका

CSK ने आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, MI और RR के लिए खेल चुके गेंदबाज को मिला मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

Ayush Mhatre Replacement : मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज वानखेड़े में खेले जाने वाले मैच से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने चोटिल आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया। सीएसके ने म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। जो मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

पढ़ें :- MI vs CSK Head to Head : आज पांच बार की टॉफी विजेताओं की होगी भिड़ंत, जानें- किसका पलड़ा अब तक भारी

आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। आयुष म्हात्रे चोट के कारण TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। मधवाल, जो एक दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं, इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 17 IPL मैच खेले हैं और 23 विकेट लिए हैं। उनके नाम एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है।

मधवाल ने मुंबई के लिए अपने पहले ही सीज़न में, एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5/5 का शानदार प्रदर्शन किया था। भारत की U19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे म्हात्रे ने CSK के लिए इस सीज़न की शुरुआत ज़ोरदार तरीके से की थी। उन्होंने छह मैचों में दो अर्धशतक बनाए थे, लेकिन 27वें मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते समय उन्हें बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। मधवाल 30 लाख रुपये की कीमत पर CSK में शामिल हुए हैं।

Advertisement