1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. MI vs CSK Head to Head : आज पांच बार की टॉफी विजेताओं की होगी भिड़ंत, जानें- किसका पलड़ा अब तक भारी

MI vs CSK Head to Head : आज पांच बार की टॉफी विजेताओं की होगी भिड़ंत, जानें- किसका पलड़ा अब तक भारी

MI vs CSK Head to Head : आज (23 अप्रैल) आईपीएल 2026 का 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में पांच बार की ट्रॉफी विजेताओं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत होने वाली है। लीग सबसे सफल टीमों के बीच गुरुवार शाम खेला जानेवाला यह मैच ब्लॉकबस्टर होने वाला है, क्योंकि एमआई और सीएसके की जब भी भिड़े हैं तब एक अलग ही रोमांच देखने को मिला है। आइये आईपीएल में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाल लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- CSK ने आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, MI और RR के लिए खेल चुके गेंदबाज को मिला मौका

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबतक कुल 39 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान मुंबई ने 21 जीतों के साथ बढ़त बना रखी, जबकि सीएसके को 18 मैचों में जीत मिली है। वहीं, वानखेड़े में घरेलू टीम (MI) को 8-5 की बढ़त हासिल है, लेकिन सुपर किंग्स ने 2023 के बाद से हुए पिछले पांच मुकाबलों में से चार में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों का आईपीएल में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों से इन्हें संघर्ष करना पड़ा है। मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस 6 मैचों में दो जीत के साथ सातवें पायदान और चेन्नई सुपरकिंग्स इतने ही मैचों और जीत के साथ आठवें पायदान पर है।

सीएसके के खिलाफ रोहित शर्मा की मुंबई के लिए उपलब्धता को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है, लेकिन विल जैक्स के टीम से जुड़ने के साथ ही MI के पास गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी—दोनों में ही कई विकल्प मौजूद हैं। दूसरी तरफ, एमएस धोनी पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं, लेकिन मैनेजमेंट की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। आयुष म्हात्रे इस सीज़न से बाहर हो गए हैं, और अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच, स्पेंसर जॉनसन टीम में शामिल हो गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...