CSK vs MI : आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी टीमों के बीच लड़ाई तेज हो गयी है। जिसमें सबसे ज्यादा मारामारी चौथे पायदान को लेकर है, क्योंकि इसके लिए कई टीमों के बीच टक्कर है। शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। वहीं, आज मुंबई इंडियंस करो या मरो का मुकाबला खेलने वाली है, जहां उसके सामने चेन्नई सुपर किंग्स होगी।
पढ़ें :- IPL Playoff Scenario : पंजाब की हार से बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, तीन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस खुद के बीच शनिवार को खेला जानेवाला मैच काफी अहम होगा। जहां संभवतः दोनों में से केवल एक ही ‘फाइनल फोर’ में अपनी जगह पक्की कर पाए। इन दोनों टीमों के नाम कुल मिलाकर 10 खिताब हैं। अपनी शानदार प्रतिद्वंद्विता के दौरान, इन दोनों टीमों ने चार बार IPL के फाइनल में आमने-सामने होकर सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि, वर्तमान में दोनों टीमें अपने आपको प्ले ऑफ की रेस में बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं। अगर आज मुंबई इंडियंस हार जाती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हार उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में सबसे पीछे धकेल देगी।
आईपीएल के इतिहास को देखें तो 16 अंक प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सुरक्षित मानें जाते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस जो 8 में से 6 मैच हार चुकी है, उसे 7वीं हार प्लेऑफ से बाहर कर देगी। क्योंकि 14 में से बाकी बचे मैच जीतने पर भी वह केवल 14 अंक ही अर्जित कर पाएंगे। वहीं, चेन्नई को मुंबई के खिलाफ हार मिलती है तो उन्हें अपने बाकी 5 मैच हर हाल में जीतने होंगे।