Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. CSK vs SRH : आज चेन्नई को चाहिए हर हाल में जीत, सनराइजर्स की होगी अग्निपरीक्षा

CSK vs SRH : आज चेन्नई को चाहिए हर हाल में जीत, सनराइजर्स की होगी अग्निपरीक्षा

By Abhimanyu 
Updated Date

CSK vs SRH : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को पंजाब किंग्स को 23 रनों से मात दी। इसके साथ गतविजेता टीम इस सीजन के प्लेऑफ में आधिकारिक तौर पर पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है। यानी प्लेऑफ की सिर्फ 3 स्पॉट ही खाली हैं। जिनमें से एक स्पॉट में अपने जगह पक्की करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। जबकि हार पांच बार की विजेता टीम को प्लेऑफ की रेस लगभग बाहर कर देगी।

पढ़ें :- क्या आज फेयरवेल मैच खेलेंगे धोनी? मेरा आखिरी t-20 मैच चेन्नई में होगा, पांच साल पुराना बयान वायरल, अश्विन ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

दरसल, चेन्नई सुपर किंग्स को अपने आखिरी दो मैचों में दो जीत ग्रुप स्टेज में 16 पॉइंट्स के साथ खत्म करने की गारंटी देंगी। इससे वे प्लेऑफ़ में जगह बनाने की दौड़ में मज़बूती से शामिल हो जाएंगे, भले ही अंतिम नतीजा दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा। पाँच बार की चैंपियन चेन्नई को सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ चेपॉक के मैदान में उतरना है। जहां उन पर ज्यादा दबाव होगा, क्योंकि टीम को पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी पिछला मैच बेहद निराशाजनक रहा था। अहमदाबाद वे महज़ 86 रनों पर ही ढेर हो गए थे। उन्हें उम्मीद होगी कि यह सिर्फ़ एक इत्तेफ़ाक था, क्योंकि अगर ऐसा दोबारा हुआ, तो उनके NRR (नेट रन रेट) को ज़बरदस्त झटका लगेगा। पॉइंट्स टेबल जिस तरह से अभी बनी हुई है, उसे देखते हुए यह NRR ही आख़िर में फ़ैसला करने वाला फ़ैक्टर साबित हो सकता है। ऐसे में उन्हे हर हाल में जीतना होगा।

Advertisement