1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2027 Trade Deal : हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड पूरा, 18 करोड़ रुपए में हुई डील

IPL 2027 Trade Deal : हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड पूरा, 18 करोड़ रुपए में हुई डील

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (Indian Premier League 2027) के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का ट्रेड आधिकारिक हो गया है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)  मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) आए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (Indian Premier League 2027) के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का ट्रेड आधिकारिक हो गया है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)  मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) आए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)  मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में शामिल हुए हैं। दोनों टीमों के बीच ये डील 18 करोड़ रुपए में पूरी हुई है। हालांकि, इस ट्रेड को लेकर पहले से कंफर्म था कि दोनों खिलाड़ियों की अदला-बदली हो रही है, लेकिन आईपीएल की तरफ से इसे आधिकारिक नहीं किया गया था। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)   अपनी मौजूदा 16.35 करोड़ रुपए की फीस से बढ़कर 18 करोड़ रुपए की फीस पर पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं, जबकि अर्शदीप अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपए की फीस पर मुंबई से जुड़े हैं।

पढ़ें :- हार्दिक पांड्या के न होने से बिगड़ा टीम इंडिया का बैलेंस! कप्तान शुभमन गिल के बयान से चर्चा तेज

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2025 में दूसरी बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  से जुड़े थे और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया था, लेकिन उनकी अगुवाई में पांच बार की चैंपियन मुंबई का बुरा हाल हो गया। यही कारण है कि मुंबई ने हार्दिक का ट्रेड किया है। हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से ही की थी। इस टीम के साथ हार्दिक के नाम चार आईपीएल खिताब हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...