CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने सातवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। जैस्मिन लांबोरिया ने विमेंस बॉक्सिंग की 57KG कैटेगरी के फाइनल में गोल्ड जीता है। इन्होंने नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स को हराकर ये पदक अपने नाम किया। वहीं, इससे पहले विमेंस बॉक्सिंग के 54 KG वर्ग में प्रीति पवार ने कनाडा की सवाना डोलमागो को हराकर गोल्ड अपने नाम किया था। इसके साथ ही भारत के 7 गोल्ड सहित कुल 27 मेडल हो गए हैं। भारत मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंच गया है।
पढ़ें :- UGC Equity Regulations 2026 : क्या बदलेंगे यूजीसी के इक्विटी नियम? केंद्र ने SC में कहा- दोबारा कर रहे विचार
प्रीति ने शुरू से अंत तक मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और अंतिम दौर में सटीक और प्रभावशाली मुक्के बरसाए। भारतीय मुक्केबाज ने पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखते हुए भारत को दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी अपना दम दिखाया और भारत को बैक टू बैक आधे घंटे के अंदर दो सोने के तमगे मिले। जैस्मीन लैंबोरिया ने दूसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मिकायला वॉल्श को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
भारत के 7 स्वर्ण पदक
भारत ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी तक सात गोल्ड जीतें हैं।
मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग
शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)
हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)
प्रीति पवार – मुक्केबाजी (महिला 54 किग्रा)
जैस्मिन लंबोरिया – मुक्केबाजी (महिला 57 किग्रा)