Lucknow News: राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में वैगनआर चालक को पिस्टल की बट से पीटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विनोद मिश्रा है और खुद को नेशनल शूटर बताता है। यही नहीं आरोपी समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल यादव का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही इसकी लाइसेंसी पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है।
पढ़ें :- सोनौली:हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य बाइक रैली, जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर
पीड़ित रंजीत कुमार शुक्ला ने बताया कि, सोमवार दोपहर वो अपनी वैगनआर कार से बीबीडी से भूतनाथ मार्केट जा रहा था। सुषमा अस्पताल के पास आगे चल रहे सफारी कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण उसकी गाड़ी आगे चल रही सफारी में टक्करा गई। इस पर आगे चल रहे वाहन के चालक ने उसकी सरेराह पिटाई कर दी। इस दौरान वो पिस्टल की बट से भी मारते हुए धमकाने लगा।
ये व्यक्ति वाकई मनबढ़ है…इसने चालक को पीटा और पिस्टल से भी मारा…यही नहीं उसे धमकाया…पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है…@Balramsingh_C @TusharSrilive pic.twitter.com/JOO9ACm2qU
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) May 27, 2024
पढ़ें :- पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये का कीमतों में हुआ इजाफा, इस पेट्रोलियम कंपनी ने 1 अप्रैल से बढ़ाए दाम
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें दबंग चालक को पीटते और धमकाते हुए दिख रहा है। दबंग पिस्टल से भी चालक की पिटाई कर रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।