Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2022 : ब्राजील के समर्थन में मॉडल का चौंकाने वाला ऐलान, बोली-हर गोल पर शेयर करेगी टॉपलेस फोटो

FIFA World Cup 2022 : ब्राजील के समर्थन में मॉडल का चौंकाने वाला ऐलान, बोली-हर गोल पर शेयर करेगी टॉपलेस फोटो

By संतोष सिंह 
Updated Date

FIFA World Cup 2022 : क़तर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में पांच बार की चैम्पियन ब्राजील (Brazil) का अब तक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। सोमवार को ब्राजील (Brazil) ने स्विट्जरलैंड को 1-0 से हरा ग्रुप जी टॉप करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इसी बीच ब्राजील (Brazil) की एक मॉडल ने ऐलान किया है कि वह वर्ल्ड कप (World Cup) में ब्राजील के हर गोल पर अपनी टॉपलेस तस्वीर फैन्स के साथ शेयर करेगी। डायने टोमाज़ोनी (Daiane Tomazoni)  नाम की इस मॉडल के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया में उन्हें जमकर सर्च किया जा रहा है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

डायने टोमाज़ोनी (Daiane Tomazoni) ने फैंस से कहा कि वह ब्राज़ील (Brazil) के हर गोल पर एक टॉपलेस तस्वीर शेयर करेंगे। मॉडल ने कहा कि उनके फॉलोवर्स का जो सेक्युर ग्रुप है, वह उनके लिए ऐसा करेंगी। 24 साल की डायने के हजारों की संख्या में फॉलोवर्स हैं। वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

ब्राजील (Brazil) का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन उनके स्टार स्ट्राइकर नेमार जूनियर चोटिल (star striker neymar jr injured) हो गए हैं और पिछले कुछ मैचों से नहीं खेल रहे हैं। अब देखना होगा नेमार कब वापसी करते हैं और उनके बिना टीम कैसा प्रदर्शन करती है। नेमार ने ब्राजील (Brazil)  के लिए 121 मैचों में 75 गोल दागे हैं। वह दिग्गज पेले के 77 गोल से सिर्फ दो गोल पीछे हैं। अग्रिम पंक्ति में नेमार के अलावा रिचार्लिसन, गैब्रिएल जीसस और रोबर्टों फिरमिनो हैं।

इसके अलावा जीसस भी हैं जो इस सीजन में इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल के लिए अच्छा करते रहे हैं। ग्रुप जी में ब्राजील 6 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। वहीं 3 अंक से साथ स्विट्जरलैंड दूसरे नंबर पर है। कैमरून और सर्बिया के 1-1 अंक हैं। बेहतर गोल डिफरेंस के आधार पर कैमरून तीसरे स्थान पर है। सर्बिया चौथे नंबर पर है।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस संदेह के घेरे में; KKR के खिलाफ मैच के बाद सामने आयी बड़ी बात

बता दें ब्राजील (Brazil)  ने 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 विश्वकप खिताब जीता है। यह टीम आखिरी बार 20 साल पहले फीफा चैंपियन बनी थी। पिछले विश्व कप में यह टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और छठे स्थान पर रही थी। टीम के कोच टिटे का कहना है। हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी लेकिन सबको एक साथ शुरुआत में तो नहीं उतारा जा सकता। हम कुछ को स्थानापन्न के रूप में बाद में भी उतार सकते हैं।

Advertisement