Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष

Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। उत्तराखंड के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के प्रदर्शन को लेकर बीते दिनों काफी विवाद हुआ। इसके बाद कई फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) से कई सेलेब्स सिंगर के सपोर्ट में उतरे। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने सोशल मीडिया के जरिए दलेर का समर्थन किया है। वहीं सिंगर सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने इस विवाद का दूसरा पक्ष रखा है।

पढ़ें :- Video-भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, बोले- साबित करो कि उन्होंने शराब पी है, तो मैं हमेशा के लिए गाना छोड़ दूंगा...

 जानें क्या है अनुपम का पोस्ट?

सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi)  पर उत्तराखंड के एक कार्यक्रम के दौरान असहज हो जाने के आरोप लगाए गए। इस पर अनुपम खेर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के दौरान लिखा कि ‘मैंने एक वीडियो देखा जिसमें एक मंत्री जी से मंच पर बात कर रहे थे। जिस तरह से उन्होंने उनसे बात की, वह देखकर मुझे बहुत बुरा लगा। मैं दलेर जी को कई साल से जानता हूं। मुझे यह भी पता है कि उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं है।

मंत्री जी क्या मंच पर जाकर सबके सामने उन्हें अपमानित करना वाकई जरूरी था?


आगे अपनी पोस्ट में अनुपम ने लिखा कि ‘मंत्री जी, आपको उनके प्रदर्शन से कुछ शिकायतें हो सकती हैं। आप उनसे नाराज भी हो सकते हैं, लेकिन क्या मंच पर जाकर सबके सामने उन्हें अपमानित करना वाकई जरूरी था? क्या यही बात उनसे निजी तौर पर, गरिमा और सम्मान के साथ नहीं कही जा सकती थी?

सोना मोहपात्रा ने याद किया पुराना किस्सा 


सिंगर सोना मोहपात्रा ने दलेर का समर्थन करने की जगह सोशल मीडिया के जरिए सवाल खड़ा कर दिया। अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इस विवाद के दूसरे पक्ष पर रौशनी डाली, जिसमें उन्होंने आयोजकों और फैंस की भावनाओं के बारे में बात की। उन्होंने फरवरी में हुए एक इवेंट को याद करते हुए बताया की फैंस के लिए उनके सिंगर का सही तरह प्रदर्शन न करना कितना दिल तोड़ने वाला होता है।

Advertisement