सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) इन दिनों उत्तराखंड में एक स्टेज शो को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान उनके ठीक से गाना न गाने पर नाराजगी जताते हुए नरेंद्रनगर के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (Cabinet Minister Subodh Uniyal) मंच पर पहुंच गए थे।
मुंबई: सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) इन दिनों उत्तराखंड में एक स्टेज शो को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान उनके ठीक से गाना न गाने पर नाराजगी जताते हुए नरेंद्रनगर के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (Cabinet Minister Subodh Uniyal) मंच पर पहुंच गए थे। उन्होंने दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था।इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोग दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) का मजाक उड़ाने लगे, तो कुछ उनके समर्थन में उतर आए। अब उनके भाई और सिंगर मीका सिंह (Singer Mika Singh) ने भी दलेर का बचाव किया है।
कोई एक भी बोल दे कि दलेर मेहंदी शराब पीते हैं तो मैं गाना छोड़ दूंगा।
उत्तराखंड के नरेंद्र नगर के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच का वीडियो वायरल होने के बाद मीका सिंह ने दलेर का समर्थन करते हुए कहा, “अगर यह साबित हो जाए कि दलेर ने शराब पी थी, तो मैं हमेशा के लिए गाना छोड़ दूंगा।
— Bhupi Panwar (@askbhupi) October 20, 2026
मीका सिंह ने किया भाई का बचाव
मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘मैंने खबर देखी। आप लोगों ने यह बात फैला दी कि दलेर मेहंदी शराब पीकर गा रहे थे और उनसे गाया नहीं जा रहा था। सबसे पहले मैं आप सभी से पूछना चाहता हूं कि वह पिछले 30 साल से सुपरस्टार हैं। क्या आपने कभी उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है? क्या आपने उनकी बर्थडे पार्टी में शराब बहते हुए देखी है? नहीं, आपने ऐसा नहीं देखा। जब आपने देखा ही नहीं, तो आप कैसे कह सकते हैं कि उनसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था?’
View this post on Instagram
मीका ने आगे कहा कि कई बार कलाकार किसी के कहने पर शो करने के लिए हां कर देते हैं। इसके बाद तबीयत चाहे कितनी भी खराब क्यों न हो, वे अपना वादा निभाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि अगर उन्हें 104 डिग्री बुखार भी हो और दो दिन बाद उनका शो हो, तो पहले से वादा करने के कारण वह शो करने जरूर जाएंगे। फिर चाहे शो का बजट बड़ा हो या छोटा। मीका के मुताबिक, दलेर मेहंदी ने भी शायद ऐसा ही किया होगा।
मीका ने दी गाना छोड़ने की चुनौती
मीका सिंह ने बताया कि हाल ही में दलेर मेहंदी की एक बड़ी सर्जरी हुई है। ऐसे में स्टेज शो के दौरान उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं रही होगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनका बहुत बड़ा ऑपरेशन हुआ है। वहां पे बहुत कमाल के मंत्री थे, स्टेज पर आये और झाड़ दिया ‘आपसे गया नहीं जा रहा, मत गाओ, हमसे पैसे के लिए’… मान लिया, सही बोले। पर ये मत बोलो शराब पीकर गा रहे हैं।’
मीका सिंह ने दलेर मेहंदी पर शराब पीकर गाने के आरोपों को गलत बताते हुए चुनौती भी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं चैलेंज करता हूं, अगर एक बंदा बोल दे ‘हमने दलेर को शराब पीते हुए देखा है’, तो मैं गाना ही छोड़ दूंगा।’
कपिल ने किया सर्जरी का खुलासा
अब कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा भी दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे हैं। कपिल ने मीका सिंह का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर करते हुए मीका को धन्यवाद दिया का उन्होंने इस पर सफाई दी है। साथ ही कपिल ने ये भी खुलासा किया कि दलेर मेहंदी किसी सीरियस सर्जरी से गुजरे हैं।
कपिल शर्मा ने मीका सिंह की वीडियो री-शेयर करते हुए लिखा- कपिल ने लिखा, दलेर मेहंदी पाजी की कुछ गंभीर सर्जरी हुई थी, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है। हमें एक-दूसरे के प्रति थोड़ा और दयालु होने की जरूरत है। हम नहीं जानते कि कोई इंसान किस दौर से गुजर रहा है। सच्चाई सामने रखने के लिए मीका सिंह पाजी का शुक्रिया। भगवान दलेर पाजी को आशीर्वाद दें। हम आपसे प्यार करते हैं।
कॉमेडियन ने मीका सिंह की पोस्ट पर भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, कि भगवान दलेर पाजी को जल्दी ठीक होने की ताकत दे। वह जल्द ही स्टेज पर शेर की तरह दहाड़ेंगे। सिर्फ कुछ व्यूज पाने के लिए ऐसी फर्जी खबरें फैलाने वालों पर शर्म आती है। भगवान दलेर पाजी का भला करे।