Datia By-election 2026: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। टिकट बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद अब पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान आया है। भोपाल पहुंचने के बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
पढ़ें :- Rajya Sabha Bypoll : मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कार्यकर्ता उनके अपने हैं और उन्हें धैर्य व संयम बनाए रखना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, पार्टी फोरम पर तय प्रक्रिया के अनुसार कार्यकर्ता और समर्थक अपनी बात रखें। उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता उनकी बात मान जाएंगे। इसके साथ ही, उपचुनाव में प्रचार को लेकर पूछे गए सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मैं चुनाव प्रचार में जरूर रहूंगा।
उन्होंने आगे कहा, पार्टी जो कहेगी, वही करूंगा। मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। टिकट कटने की जानकारी कब मिली, इस सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जब आपको पता चला, तब मुझे भी पता चला।