मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र रावत के संकल्प की चर्चा हो रही है। गोराघाट निवासी सुरेंद्र ने करीब तीन साल तक चप्पल-जूते नहीं पहने। अब पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक कार्यक्रम में अपने हाथों से उन्हें जूते पहनाए और शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया...
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र रावत के संकल्प की चर्चा हो रही है। गोराघाट निवासी सुरेंद्र ने करीब तीन साल तक चप्पल-जूते नहीं पहने। अब पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक कार्यक्रम में अपने हाथों से उन्हें जूते पहनाए और शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया।
चुनाव में हार के बाद लिया था संकल्प
जानकारी के मुताबिक 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी पोलिंग पर भाजपा की हार के बाद सुरेंद्र रावत ने पादुकाएं नहीं पहनने का प्रण लिया था। उन्होंने संकल्प लिया था कि भाजपा की जीत होने तक नंगे पैर रहेंगे। कुछ विवरणों में उनके संकल्प को नरोत्तम मिश्रा को बड़ा पद मिलने या दतिया विधानसभा चुनाव जीतने से भी जोड़ा गया है।
नरोत्तम मिश्रा ने अपने हाथों से पहनाए जूते
गोराघाट में आयोजित पादुका ग्रहण समारोह में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सुरेंद्र रावत को जूते पहनाए, गले लगाया और सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बोले- कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके मेहनती और ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष और लगन के साथ संगठन तथा नेतृत्व की ओर से दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं। उनके मुताबिक, कार्यकर्ताओं की मेहनत ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में अहम भूमिका निभाई है।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष धीरू दांगी और अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के गोराघाट में आयोजित एक कार्यक्रम (पादुका ग्रहण समारोह) में अपने कार्यकर्ता सुरेंद्र रावत को अपने हाथों से जूते पहनाए।
सुरेंद्र रावत ने यह संकल्प लिया था कि जब तक डॉ. नरोत्तम मिश्रा को कोई बड़ा पद नहीं मिलता, तब तक वे चप्पल-जूते नहीं पहनेंगे।
#narottammishra #datia #bjp #madhyapradesh #viral #vistaarnews
— Vistaar News (@VistaarNews) October 26, 2026