1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-दिल का दर्द आंसू में ब​ह गया, दतिया में मंच से रोने लगे नरोत्तम मिश्रा, इनका टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को बीजेपी ने बनाया है प्रत्याशी

Video-दिल का दर्द आंसू में ब​ह गया, दतिया में मंच से रोने लगे नरोत्तम मिश्रा, इनका टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को बीजेपी ने बनाया है प्रत्याशी

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी (BJP candidate Ashutosh Tiwari) का नामांकन दाखिल हो गया है। सोमवार को भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में ये नामांकन भरा गया है। मंच पर उस वक्त हर किसी की नजर नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) पर टिक गई, जब वे भावुक हो गए और रोने लगे।

By santosh singh 
Updated Date

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी (BJP candidate Ashutosh Tiwari) का नामांकन दाखिल हो गया है। सोमवार को भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में ये नामांकन भरा गया है। मंच पर उस वक्त हर किसी की नजर नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) पर टिक गई, जब वे भावुक हो गए और रोने लगे। बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी (BJP candidate Ashutosh Tiwari) के नामांकन के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि हम सभी साथ हैं। बीजेपी (BJP) का एक-एक कार्यकर्ता आशुतोष भैया के लिए प्राण झोंक देगा। हम एक-एक घर में जाकर इनके लिए हाथ जोड़ेंगे। संबोधन के अंतिम दौर में नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और भावुक हो गए।

पढ़ें :- पप्पू यादव की लोकप्रियता भाजपा पचा नहीं पा रही, प्रेस कांफ्रेंस में हमलावर के चाकू लेकर पहुंचने की घटना बेहद गंभीर: अखिलेश यादव

पढ़ें :- प्रमोद तिवारी, बोले-राम मंदिर पूजा के दौरान मोदी जी की सीता कहां थीं? उनके इस बयान से गरमाया देश का राजनीतिक माहौल

नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि मैं 16 जुलाई से यही पर डेरा जमाऊंगा। मैं क्षेत्र में एक-एक दरवाजे पर जाकर अपना शीश नवाऊंगा। मैं एक-एक गांव के अंदर जाऊंगा। यह कहते हुए नरोत्तम मिश्रा की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने पास खड़े आशुतोष तिवारी के कंधे पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari) को आशीर्वाद देते हुए नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) भावुक हो गए। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा कि मैं आशुतोष को जिताऊंगा। इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर दतिया की जनता का अभिवादन किया औ मंच की ओर चले गए।

सीएम मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र की बात है तो अलग-अलग कानून क्यों होने चाहिए। पूरे देश में एक सामान कानून की बात होनी चाहिए। कांग्रेसी इससे मुंह छुपा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता की पार्टी है, यह राजा-महराजाओं की पार्टी नहीं है।

नरोत्तम मिश्रा भी हैं साथ

उन्होंने दतिया की जनता से कहा कि सिर्फ आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari)  ही नहीं, आपके साथ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) भी मौजूद हैं। सीएम ने मंच से कहा कि नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के नेतृत्व में ही उनका छोटा भाई आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari)  यहां चुनाव लड़ने आया है।

नेताओं ने दिया सांत्वना

पढ़ें :- सपा विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू सड़क हादसे में घायल, बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे के समीप कारों की भिड़ंत

नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) अपने संबोधन के बाद जब मंच पर जाकर बैठे तो वहां भी भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। पास बैठे नेताओं ने उन्हें ढांढस दिया और सांत्वान दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...