Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Datia Bye Election Result: दतिया में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार चल रहे आगे

Datia Bye Election Result: दतिया में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार चल रहे आगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Datia Bye Election Result: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगाता हुआ दिख रहा है। इस सीट पर भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा आलाकमान के इस फैसले के बाद से ही लगातार विरोध के शुरू उठ रहे थे। इसका असर अब उपचुनाव में साफ देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- EC के झूठ का CJI ने किया पर्दाफाश, बोले- फॉर्म 6 में बदलाव को नहीं दी मंजूरी, चुनाव आयोग ने कानून तोड़ा तो फैसले रोक देंगे

दतिया उपचुनाव की मतगणना के दौरान 12वें राउंड की गिनती पूरी चुकी है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बढ़त बनाई हुई है। 12वें राउंड में 12607 वोटों से फिलहाल कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा काफी पीछे है। अब इसको लेकर आंदरूनी कलह की बातें सामने आ रही हैं।

वहीं, उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त के बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय भोपाल में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीरें लेकर मुख्यालय पहुंचे हैं।

बता दें कि, दतिया उपचुनाव को लेकर बीजेपी में खींचतान देखने को मिली थी। नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिला, जिसके बाद से ही वहां पर सियासी बवाल मचा हुआ था। भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के दौरान भी नरोत्तम मिश्रा मंच पर भावुक हो गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

 

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- यूपी में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, बीजेपी की तानाशाही से नहीं दबेगी विपक्ष की आवाज
Advertisement