Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Deep Depression Landfall Kalingapatnam : रात में कलिंगपट्टनम के पास लैंडफॉल करेगा डीप डिप्रेशन , तूफानी बारिश का अलर्ट

Deep Depression Landfall Kalingapatnam : रात में कलिंगपट्टनम के पास लैंडफॉल करेगा डीप डिप्रेशन , तूफानी बारिश का अलर्ट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Deep Depression Landfall Kalingapatnam :  पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा चक्रवाती दबाव बन रहा है। बंगाल की खाडी में बना Powerful weather system आज उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट की ओर बढ रहा है।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गिरफ्तारी की मांग, पिछले चुनाव भी हों रद्द

खबरों के मुताबिक संयुक्त टाइफून चेतावनी केंद्र (JTWC) ने इसे चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रखा है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने अभी इसे डीप डिप्रेशन ही बताया है। IMD के मुताबिक यह सिस्टम 23 सितंबर की रात Visakhapatnam and Gopalpur के बीच तट पार कर सकता है। इसके असर से आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा है।

आज यानी 23 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार (IST) दोपहर 11:30 बजे ये इसी क्षेत्र में अक्षांश 18.0° उत्तर और देशांतर 84.4° पूर्व के पास केंद्रित था। ये जगह कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से करीब 50 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापट्टनम से 120 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 150 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और पुरी (ओडिशा) से 250 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।

पिछले 24 घंटों के दौरान इस मौसमी तंत्र के असर से देश के कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई है। दक्षिणी ओडिशा में 21 सेमी से अधिक अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, असम और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश (12 से 20 सेमी) रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल और मिजोरम में भारी बारिश (7 से 11 सेमी) हुई है।

दक्षिण ओडिशा के Landslide संभावित गजपति जिले के जिलाधिकारी अक्षय सुनील अग्रवाल ने बताया कि एहतियाती कदम के तौर पर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों समेत 3,500 लोगों को चक्रवात केंद्रों और Temporary relief camps में पहुंचाया गया है। उन्हें पका हुआ भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने भूस्खलन की आशंका वाले 140 इलाकों की पहचान की है और इन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पढ़ें :- चुनाव आयुक्तों की 14 बार लिखित अपत्तियों पर, आई चुनाव आयोग की सफाई, राहुल-अखिलेश समेत विपक्ष हुआ हमलावर
Advertisement