Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Deepika Padukone baby bump: प्रेगनेंसी में भी दीपिका कर रही हैं सिंघम अगेन की शूटिंग, सामने आई सेट पर बेबी बंप के साथ एक्शन करते हुए फोटोज

Deepika Padukone baby bump: प्रेगनेंसी में भी दीपिका कर रही हैं सिंघम अगेन की शूटिंग, सामने आई सेट पर बेबी बंप के साथ एक्शन करते हुए फोटोज

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। दीपिका प्रेगनेंसी में आराम करने की बजाय एक्शन करती नजर आ रही है। दीपिका की सिंघम अगेन के सेट पर शूटिंग के दौरान बेबी बंप के साथ एक्शन करते कुछ फोटोज सामने आयी हैं।

पढ़ें :- Ladakh Zanskar Valley : प्राकृतिक सुंदरता के बीच  लद्दाख पहुंचे सनी देओल , मना रहे हैं छुट्टियां

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही सिंघम अगेन के सेट से दीपिका पादुकोण की कुछ फोटोज लीक हुई है। जिसमें दीपिका खाकी वर्दी पहने नजर आ रही है। इसमें वो पुलिस ऑफिसर बनी हुई नजर आ रही हैं।

आंखों पर चश्मा और बालों में जूड़े के साथ खाकी वर्दी में पहने है। दीपिका ने फरवरी में अपनी प्रेगनेंसी की अनाउसमेंट किया था। प्रेगनेंसी के बावजूद दीपिका काम करती नजर आ रही हैं जिसे देख उनके फैंस हैरान हैं।

सिंघम अगेन में दीपिका ने शक्ति शेट्टी की भूमिका निभा रही है। इसके अलावा इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार व करीना कपूर भी है। दीपिका ने प्रेगनेंसी को लेकर सोशल मीडिया में अपडेट देते हुए पोस्ट किया है जिसमें लिखा है सितंबर 2024।

Advertisement