Deepika Singh Dance Video: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) हमेशा अपनी डांस रील्स के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ‘दीया और बाती हम’ से नेम फेम कमाने के बाद टीवी की संस्कारी बहू की किस्मत पूरी तरह बदल चुकी है। सीरियल में काम करने के अलावा दीपिका सिंह (Deepika Singh) अपने पोस्ट को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
पढ़ें :- Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार
अब हाल ही में दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपना एक और नया डांस वीडियो शेयर (share new dance video) किया है, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो में दीपिका सिंह ‘छम छम’ गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका पिंक साड़ी में भीगी हुई हैं और बीच सड़क पर छम छम गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में उनका अंदाज फैंस को काफी पंसद आ रहा है। फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखकर फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। अपने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘सबसे होके बेफ़िकर।
अब मेरे डांसिंग स्किल्स पर अपना फ़ैसला दें, जिसे मैं रील बनाते समय ध्यान में नहीं रखती। जब कोई विचार शामिल होता है तो मैं अपना बेस्ट देती हूं।बिना किसी विचार के मैं बस खुद होने का आनंद लेती हूं।’ दीपिका सिंह का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।