नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Cricketer Yuzvendra Chahal) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ‘गंदी बात’ फेम तानिया चटर्जी (‘Gandi Baat’ Fame Actress Tania Chatterjee) ने चहल को लेकर सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर क्यूट कहा। उन्होंने क्रिकेटर के मैसेज पैपराजी को भी दिखाए। इंटरनेट पर तानिया का ये वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो गया। अब उन्होंने दावा किया है कि चहल की पीआर टीम ने उनसे वीडियो डिलीट करने के लिए कहा है।
पढ़ें :- एशियन गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास! कबड्डी का गोल्ड और मैराथन में 44 साल बाद मेडल
युजी चहल का नया विवाद: एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने पैपराजी के सामने लीक किए 'Cute' वाले DM
मैदान से ज्यादा दूसरों के इनबॉक्स में एक्टिव हैं चहल? फोटोशूट के दौरान तानिया ने दिखाया युजी का मैसेज— जिसका उन्होंने नहीं दिया जवाब। कमबैक का इंतजार करें या इन हरकतों का? pic.twitter.com/EuBk0Qfrjn
— Fact Is Fact (Ajay Ram) (@FactByAjayRam) April 13, 2026
पढ़ें :- Asian Games 2026 : टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल-बाल बची, जापान से जैसे-तैसे 2 रनों से जीता भारत
एक्ट्रेस ने खोली चहल की पोल
इंडिया फोरम्स (India Forums) को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या चहल ने उनसे बात की। इस पर उन्होंने कहा कि क्या बात करेंगे? ऐसा नहीं कि व्हाट्सएप पर नंबर एक्सचेंज किए। मेरा वीडियो वायरल हुआ, तो उनकी (चहल की) पीआर टीम का मैसेज आया कि वीडियो डिलीट कर दो। मैं सोचने लगी कि क्यों, ये तो सच है और उन्होंने कुछ शर्मनाक नहीं कहा ना? ये तो लड़के का लड़की को कॉम्प्लिमेंट है, इसमें इतना हंगामा क्यों? तानिया ने कहा कि अगर चहल को मुझसे डायरेक्ट बात करनी है, तो कर सकते हैं। तनिया ने आगे कहा कि चहल ने खुद अप्रोच किया और एक बार नहीं, कई बार मैसेज किए। लेकिन शुरू में उन्होंने ध्यान नहीं दिया, क्योंकि पता ही नहीं था कौन सा क्रिकेटर है? मैं काम में व्यस्त थी। बाद में प्रोफाइल चेक किया, तो पता चला कि ये पॉपुलर क्रिकेटर हैं, जिन्होंने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है।
नहीं लगता डर
एक्ट्रेस से पूछा गया क्या उन्हें फेक कह जाने का डर नहीं लगता। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ चीजें तो बढ़ा-चढ़ा कर बताई जा सकती हैं। पर मैसेज या उनके जवाब इतनी आसानी से फेक नहीं बनते हैं। एआई वीडियो में भी रियल और फेक साफ दिखता है।इसलिए मैं जमाने की परवाह नहीं करती हैं। कुछ छिपाने को है ही नहीं। तनिया ने कहा कि कई लोग फेक कंट्रोवर्सी क्रिएट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें जरूरत नहीं। जब टॉपिक आया तो प्रूफ था, दिखा दिया। ये पहली बार नहीं जब किसी क्रिकेटर को लेकर एक्ट्रेस ने ऐसा दावा किया है। इससे पहले खुशी मुखर्जी दावा कर चुकी हैं कि क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज किया करते थे।