Delhi CM Swearing-in Ceremony: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आज दिल्ली को नया सीएम मिल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को पूर्व सीएम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है, जो शनिवार यानी 21 सितंबर को राज निवास में सीएम पद की शपथ लेंगी है।
पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की नई सीएम आतिशी का शपथग्रहण शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा। इस दौरान इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, मुकेश कुमार और सौरभ भारद्वाज भी मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को मजबूरी में सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था, ऐसे में यह शपथग्रहण साधारण होने की उम्मीद है।
बता दें कि केजरीवाल के इस्तीफे के बाद 43 साल की आतिशी को 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में अपना नेता चुना गया था। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।