नई दिल्ली। बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मार गिराया है। मारे गए सभी गैंगस्टरों में तीन बिहार के मोस्ट वांटेड थे और एक दिल्ली का ही मोस्ट वांटेड गैंगस्टर था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर यह जॉइंट ऑपरेशन किया है। यह एनकाउंटर दिल्ली के रोहिणी में हुआ है।
पढ़ें :- Araria Horrific Murder : ठेले वाले ने वाहन चालक का सिर धड़ से किया अलग, फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटकर मार डाला
बता दे कि बुधवार देर रात तीन बजे के आसपास रोहणी के बहादुर शाह मार्ग पर बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की चार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में चारों बमदाशों को मार गिराया। मारे गए बदमाशों में बिहार के सीतामढ़ी जनपद के रहने वाले 25 वर्षीय रंजन पाठक, 25 वर्षीय बिमलेश महतो और 33 वर्षीय मनीष पाठक है। वहीं एक बदमाश 21 वर्षीय अमन ठाकुर दिल्ली के करवाल नगर कर रहने वाला है। सभी हत्या और डकैती सहित कई मुकदमे दर्ज थे और पुलिस इनका लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया है और मामले की जांच में जुट गई है।