Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Crime : फ्लैट के बाहर शराबी कर रहे थे शोर-शराबा, विरोध करने पर मणिपुरी म्यूज़िशियन की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Crime : फ्लैट के बाहर शराबी कर रहे थे शोर-शराबा, विरोध करने पर मणिपुरी म्यूज़िशियन की पीट-पीटकर हत्या

By Abhimanyu 
Updated Date

Manipuri musician murdered in Delhi : दिल्ली के किलोकारी गांव में 54 वर्षीय मणिपुरी म्यूज़िशियन सी. विक्रम सिंह पर हमला किया गया था। जिसके बाद पीड़ित की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। आरोप है कि सी. विक्रम सिंह ने अपने फ्लैट के बाहर डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों और ढाबा स्टाफ के शराब पीने और शोर-शराबा करने पर आपत्ति जतायी थी। जिसके बाद उनको बेरहमी से पीटा गया। जिससे उनकी मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- मणिपुर के संगीतकार की हत्या पर राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल, आज दिल्ली में रहने वाला हर नॉर्थ-ईस्ट का परिवार यही पूछ रहा है, क्या हम सुरक्षित हैं?

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के किलोकारी गांव में अपने अपार्टमेंट के बाहर शराब पीने और शोर-शराबा करने पर आपत्ति जताने के बाद, डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों और ढाबा स्टाफ के एक समूह ने कथित तौर पर 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। सी. विक्रम सिंह कई वर्षों से किलोकारी गांव में रह रहे थे। शुरुआती जांच से पता चला कि मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने अपने घर के बाहर हंगामा कर रहे लोगों पर आपत्ति जताई थी।

पुलिस ने बताया कि सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन को मणिपुर के रहने वाले सी. विक्रम सिंह के साथ मारपीट के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी। हमले के दौरान उन्हें चोटें आईं, जिसमें उन लोगों ने उन पर घूंसे और मुक्के बरसाए। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्हें होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ हत्या से जुड़ी धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और नाबालिगों समेत सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आगे की जांच चल रही है। म्यूज़िशियन की मौत के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने सड़कों पर कैन्डल मार्च निकालकर इसका विरोध किया।

Advertisement