Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे। इससे पहले कांग्रेस ने आज अपनी तीसरी गारंटी का एलान किया है। कांग्रेस ने आज ‘युवा उड़ान योजना’ नाम से अपनी तीसरी गारंटी की घोषणा कर दी है।
पढ़ें :- जेल में बने दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में कैदियों के हुनर को मिलेगा सम्मान, ‘कालिंदी’ के घी की महकेगी खुशबू
इस युवा उड़ान योजना के तहत कांग्रेस ने दिल्ली के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक 8500 रुपये प्रतिमाह की देने की बात कही है। इस योजना के तहत युवाओं को हर महीने 8500 रुपये मिलेंगे और एक साल की अप्रेंटिसशिप प्रदान की जाएगी। इस योजना की घोषणा सचिन पायलट समेत अन्य नेताओं ने की है।
इस मौके पर सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा, दिल्ली का विधानसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन चुनावों में हमारे कार्यकर्ता और नेता अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं, फिर उन समस्याओं पर विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद अब गारंटी पेश कर रहे हैं। पूरे देश में युवा परेशान हैं। दिल्ली में भी युवाओं की हालत चिंताजनक है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने युवाओं पर ध्यान नहीं दिया। AAP-BJP ने एक-दूसरे पर सिर्फ आरोप लगाए, खुद के वादे पूरे नहीं किए और जनता को भूल गई, लेकिन कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी समझती है। इसलिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ हम गारंटी पेश कर रहे हैं, क्योंकि जनता जानती है कि हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं।
दिल्ली के लिए कांग्रेस की गारंटी
युवा उड़ान योजना पढ़ें :- ICC T20I Rankings : तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा टी20 में फिर बनें नंबर-1, ईशान और अय्यर को हुआ बड़ा नुकसान
• युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप
• हर महीने मिलेंगे 8,500 रुपएहोगी हर जरूरत पूरी
कांग्रेस है जरूरी#YuvaonKoMilenge8500 pic.twitter.com/Z3uBtBvssy — Congress (@INCIndia) January 12, 2025
इसके साथ ही कहा, दिल्ली में रहने वाले हमारे युवा और शिक्षित साथियों को संबल देना सरकार का दायित्व है। अगर युवा हतोत्साहित होगा तो ये देश के लिए अच्छी बात नहीं है। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनने के बाद शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप और 8,500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। हमारी कोशिश रहेगी कि इस एक साल में युवा अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाकर उसी क्षेत्र में आगे बढ़ें, जिसकी उन्होंने ट्रेनिंग की है।
पढ़ें :- हरजस कौर ने प्रेसिडेंट मेडल पाकर बढ़ाया IIT BHU का मान, तनिषा ने 6 गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने आगे कहा, रोजगार का निर्माण करना किसी भी सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन केंद्र और राज्य की दोनों सरकारों ने बेरोजगारों को नजरअंदाज किया। पढ़े-लिखे बच्चों को रोजगार देना चाहिए था, लेकिन मौका मिलने के बाद भी दोनों सरकारें काम नहीं कर पाईं। कांग्रेस ने हमेशा जनता के लिए काम किया। IT के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने बेहतरीन काम किया, जिसमें मैं खुद मंत्री था। आज दिल्ली में राजनीति सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की रह गई है, लेकिन अब लोग बेहतर विकल्प चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस पार्टी को चुनेगी और सरकार बनाएगी।