Delhi Flood Alert: देश में इस साल जमकर बारिश हुई है, जिसके चलते कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ से भीषण तबाही देखने को मिली है। जबकि राज्यों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसी क्रम में लगातार बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर है और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। जिससे दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
दरअसल, इस मॉनसून सीजन में यह पहली बार है, जब हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोले गए हैं। जिसके बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार तक 206 मीटर पर पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के बाद नदी में 1.78 लाख क्यूसेक पानी आ गया है। यह इस मौसम का सबसे अधिक जलस्तर है। इस बीच रविवार को दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की ओर से बाढ़ संबंधी एडवाइजरी जारी की गयी है। सीडब्ल्यूसी ने सभी संबंधित एजेंसियों से बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा है।
एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 19 अगस्त तक 206 मीटर तक पहुंचने की आशंका है, जो 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर जाएगा। आज 17 अगस्त को हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की मात्रा और ऊपरी यमुना क्षेत्र में भारी वर्षा को देखते हुए, यह सूचित किया जाता है कि दिल्ली रेलवे पुल पर जल स्तर 19 अगस्त 2025 को देर रात लगभग दो बजे 206.00 मीटर को पार कर सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार करते हुए पुराने रेलवे पुल पर 204.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया था। बता दें कि दिल्ली के लिए चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरे का स्तर 205.33 मीटर है, जबकि 206 मीटर के स्तर पर लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।