Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Heavy Rain : दिल्ली में मूसलाधार बारिश से इंडिया गेट के पास सड़क धंसी, यातायात प्रभावित

Delhi Heavy Rain : दिल्ली में मूसलाधार बारिश से इंडिया गेट के पास सड़क धंसी, यातायात प्रभावित

By अनूप कुमार 
Updated Date

Delhi Heavy Rain : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को मौसम का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबतों का सैलाब ले कर आयी है। जगह जगह जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले तीन दिन से हो रही भारी बारिश ने सड़कों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। राजधानी में कई जगह सड़क धंस गई। दिल्ली में शेरशाह रोड के समीप मंगलवार को सुबह सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे इंडिया गेट सी-हेक्सागन पर यातायात बाधित हो गया। यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी।

पढ़ें :- Bihar News : मुजफ्फरपुर में वायु सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट और सभी जवान सुरक्षित

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर यात्रियों को सड़क धंसने की सूचना दी और उन्हें इसके अनुसार ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, “शेरशाह रोड मोड़ के समीप सड़क धंसने के कारण सी-हेक्सागन इंडिया गेट पर यातायात प्रभावित है। यात्रियों को इसके अनुसार, अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।”

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे के बीच शहर में 107 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार सुबह समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में दिल्ली में आठ मिलीमीटर बारिश हुई।

Advertisement