Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi: अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा पर केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा-आजाद भारत की होगी सबसे बड़ी तबाही

Delhi: अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा पर केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा-आजाद भारत की होगी सबसे बड़ी तबाही

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने​ दिल्ली (Delhi) में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर बुलडोजर से दिल्ली में 63 लाख लोगों की दुकान और घरों को अवैध मानकर तोड़ दिया जाता है तो यह स्वतंत्र भारत में सबसे बड़ा विनाश होगा।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भाजपा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि चुनाव से पहले इन्होंने कच्ची कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाने की बात कही थी। कहा था कि जहां पर झुग्गी होगी वहीं पर मकान बनाए जाएंगे। वहीं अब चुनाव के बाद ये सब तोड़ने के लिए आ गए। उन्होंने कहा कि हम अतिक्रमण के खिलाफ हैं।

हम नहीं चाहते कि अतिक्रमण हो लेकिन 63 लाख लोगों के घर उजाड़ देना उनकी जिंदगी बर्बाद कर देना इसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि दिल्ली को प्लान्ड तरीके से नहीं बनाया गया है, इसिलए 80 प्रतिशत से अधिक दिल्ली को अवैध और अतिक्रमित कहा जा सकता है। क्या इसका मतलब यह है कि आप 80 प्रतिशत दिल्ली को नष्ट कर देंगे?

इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि 15 साल से नगर ​निगम में बीजेपी का राज रहा है। ऐसे में उन्होंने गैरकानूनी तरीके से बिल्डिंग का निर्माण कराया। अब 18 तारीक को इनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा है तो क्या इनके पास नैतिक पॉवर है कि ये इतना बड़ा निर्णय लें?

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने चला बड़ा चुनावी दांव, सत्ता में आए तो 25 लाख तक का फ्री इलाज...
Advertisement