डिजिटल, पर्दाफाश। दिल्ली के कीर्ति नगर में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया में वायरल हो रह है। हादसे में 79 वर्षीय दयानंद तंगरा और उनकी 71 वर्षीय पत्नी कुसुम तंगरा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरने से पहले हवा में उछल गए। घटना आर्य समाज मंदिर के पास सुबह करीब 8:46 बजे हुई।
पढ़ें :- दिल्ली: सड़क हादसे में AAP-BJP के विधायक घायल, दोनों एक ही इनोवा में थे सवार
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा हादसा
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर से बुजुर्ग दंपती के उछलकर सड़क पर गिरने का दृश्य दिखाई देता है। हादसे के बाद कार चला रही 49 वर्षीय नवलीन कौर गाड़ी से बाहर निकली और घायल दयानंद की तरफ देखा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गई।
पुलिस के मुताबिक घायल दंपती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल क्रेटा कार को जब्त कर लिया है।
महिला ड्राइवर गिरफ्तार, लापरवाही का केस
पुलिस ने मामले में नवलीन कौर को गिरफ्तार किया है। वह गृहिणी बताई जा रही है। शनिवार को पुलिस ने घटना की जानकारी सार्वजनिक की। शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत लापरवाही से वाहन चलाने और लोगों की जान या सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
दिल्ली के कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपति को क्रेटा कार ने मारी टक्कर। हादसे में 71 वर्षीय कुसुम और 79 वर्षीय दयानंद टैगरा घायल हुए। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी नवलीन कौर (49) को गिरफ्तार किया , हादसे का सीसीटीवी आया सामने।#Delhi #DelhiPolice #KirtiNagar #RoadAccident #BreakingNews pic.twitter.com/K1THr1DNJB
— Himanshu Sharma (@himanshujourn) October 3, 2026