Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video : अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने प्लेन के अंदर से हिरासत में लिया, CJP संस्थापक बोले- मैं गिरफ्तार होने आया हूं

Video : अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने प्लेन के अंदर से हिरासत में लिया, CJP संस्थापक बोले- मैं गिरफ्तार होने आया हूं

By Abhimanyu 
Updated Date

Abhijeet Dipke DETAINED : यूट्यूबर ध्रुव राठी के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके, उनके साथी सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में ले लिया गया है। ये तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के जंतर-मंतर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। लेकिन, IGI एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पढ़ें :- अखिलेश ने पुलिस कार्रवाई पर दी चेतावनी, बोले- अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा

अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिल्ली पुलिस के जवान विमान में दाखिल हुए, जो कुछ ही मिनट पहले IGI एयरपोर्ट पर उतरी है। इस दौरान अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, “…मैं यहाँ गिरफ़्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ़्तार कीजिए।” दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, “नहीं, यह गिरफ़्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।” इससे पहले मोदी सरकार की नीतियों के घोर आलोचकों में शामिल ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया गया था।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रिया से जुड़ी ज़रूरतों का हवाला देते हुए विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। जिन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।

Advertisement