नई दिल्ली। कभी-कभी समाज में कुछ लोग मुश्किल पलों को अपनी समझदारी और इंसानियत से कहानी का रुख बदल देते हैं। हाल ही में सामने आई एक घटना भी कुछ ऐसी ही है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ भावुक भी कर दिया है।
पढ़ें :- Video Viral : नेपाल में नदी से तांडव रोकने के लिए विनती करती महिला, अब बस थम जाओ और जो गलती हुई हो उसे माफ कर दो
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल इस घटना में एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) ट्रेन से सफर कर रही थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक चलती ट्रेन में ही उसे तेज लेबर पेन शुरू हो गया। दर्द बढ़ता गया और हालात बेहद नाजुक हो गए। उस समय ट्रेन में मौजूद लोगों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति थी।
टिकट निरीक्षक ने दिखाई सूझबूझ
बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस (Train Number 22538, Kushinagar Express) में यात्रा कर रही इस महिला की हालत बिगड़ने लगी। तभी ड्यूटी पर तैनात मध्य रेलवे के भुसावल मंडल (Bhusawal Division) के मुख्य टिकट निरीक्षक आर.एस. तेली (Chief Ticket Inspector R.S. Teli) ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्होंने न सिर्फ सूझबूझ दिखाई, बल्कि इंसानियत की मिसाल भी पेश की। कसारा–इगतपुरी सेक्शन (Kasara–Igatpuri Section) के बीच उन्होंने महिला को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कराया और ट्रेन में मौजूद नर्स व डॉक्टर पूजा खरगे (Dr. Pooja Kharge) की मदद से डिलीवरी की व्यवस्था करवाई। काफी मुश्किल हालात के बीच महिला ने ट्रेन के अंदर ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना ने हर किसी का दिल छू लिया है।
मुख्य टिकट निरीक्षक की तत्परता से ट्रेन में सुरक्षित प्रसव
पढ़ें :- Video Viral : नस्लवाद के खिलाफ अरुणाचल की मासूम बच्ची की अनोखी अपील, बोली-'हम भी इंडियन हैं,चाइनीज मत बोलो..बुरा लगता है'
ट्रेन संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान मध्य रेलवे भुसावल मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री आर. एस. तेली ने मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए गर्भवती महिला यात्री की समय पर सहायता कर… pic.twitter.com/bM6l95VqKa
— DRM Bhusaval (@BhusavalDivn) May 13, 2026
सोशल मीडिया पर मिली सराहना
इस पूरे मामले की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘@BhusavalDivn’ हैंडल से साझा की गई हैं, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। लोग न सिर्फ इस मानवीय पहल की सराहना कर रहे हैं, बल्कि भावुक होकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। यह घटना यह साबित करती है कि मुश्किल समय में इंसानियत और तत्परता ही सबसे बड़ी ताकत होती है, जो किसी भी संकट को संभाल सकती है।