Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया में सड़क किनारे मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा से इलाके में सनसनी

देवरिया में सड़क किनारे मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा से इलाके में सनसनी

By Harsh Gautam 
Updated Date

Deoria: देवरिया-कसया मार्ग पर भीमपुर गौरा गांव के पास रविवार शाम एक युवक और युवती सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृतका की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी 19 वर्षीय अंशु यादव के रूप में हुई है, जो पथरदेवा में अपनी बहन के घर रहती थी। वहीं युवक की पहचान 22 वर्षीय विशाल सोनकर निवासी पथरदेवा के रूप में हुई। अंशु ने देवरिया मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया, जबकि विशाल की मौत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई।

पढ़ें :- प्रयागराज के 4 मंजिला होटल में भीषण आग, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने की आशंका, 12 लोग अंदर फंसे, सभी को सुरक्षित निकाला गया

जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी और प्रेम संबंध की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि परिवार के विरोध के चलते दोनों तनाव में थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों सड़क किनारे अचेत पड़े थे और मौके पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। ऐसे में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और परिवार के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement