आज कल खानपान न ठीक होने के कारण मोस्टली लोग किसी न किसी बीमारी से परेशान रहते हैं। ऐसे में लोगों को हरी सब्जी और फल खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सेहत के लिए फल और हरी सब्जी बहुत ज़रूरी है। इसी फल में एक अनार भी है जिसके लाल लाल दाने बहुत सुंदर दिखते हैं इसके साथ ही टेस्टी भी होते हैं ।अनार खून की कमी को दूर करता है। अनार में फाइबर मौजूद होता है, जो वजन कम करने में मददगार है। कुल मिलाकर ये हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन ये फल हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। कुछ लोगों को इसे खाने से पहले 10 बार सोचना जरूर चाहिए। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि अनार किसे नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं-
पढ़ें :- चाचा कर्नाटक में कांग्रेस विधायक, पिता DHO... डॉक्टर बेटी 6 महीने से सरकरी क्लीनिक नहीं गई, 70 हजार रूपये सैलरी मिलती रही
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अनार
1-अगर एलर्जी से जूझ रहे हैं तो आपको को भूल से भी अनार नहीं खाना चाहिए। ये एलर्जी की समस्या को और बढ़ा सकता है। स्किन एलर्जी वालों को ताे खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, ये आयरन की कमी को पूरा करता है। ऐसे में स्किन एलर्जी होने पर आपकी त्वचा पर रेडनेस बढ़ सकती है।
2-इसके साथ ही जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें भी इसे खाने से बचना चाहिए।
3-अगर आप गैस्ट्रिक की परेशानी से जूझ रहे हैं तो भी आपके लिए अनार का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अनार की ठंडी तासीर के चलते खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इससे आपकी दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।
पढ़ें :- पतंजलि घी को नकली कहना ब्रजभूषण शरण सिंह पर पड़ा भारी, बाबा रामदेव की कंपनी ने दायर किया 50 करोड़ के मानहानि का मुकदमा
4-वहीं वायरल या खांसी की समस्या होने पर भी अनार से दूरी बना लेनी चाहिए। तासीर ठंडी होने के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या और बढ़ सकती है। साथ ही इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है।
कब खा सकते हैं अनार?
सुबह के समय अनार खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आप इसे सुबह नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर काे सभी जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।