लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल (Uttar Pradesh Chief Secretary SP Goyal) और डीजीपी राजीव कृष्ण (DGP Rajiv Krishna) ने बृहस्पतिवार को बरेली में मंडलीय समीक्षा बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में नौ जिलो के अधिकारियों ने भाग लिया। डीजीपी (DGP) ने पुलिस अधिकारियों को तीसरे व चौथे सोमवार पर विशेष रूप से चौकसी बरतने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कांवड़ रूट पर मांस मदिरा प्रतिबंधित रखने के लिए कहा है और साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। डीजीपी ने अफवाह फैलाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
पढ़ें :- Kaushambi Firecracker Warehouse Blast : मुख्य आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट, IG ने एक इंस्पेक्टर और 6 दारोगा को किया सस्पेंड
अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए कहा है। कोई घटना होने पर क्यूआरटी टीम त्वरित कार्यवाही करेंगी। डीजे की आवाज और साइज के लिए डीजे संचालको से वार्ता कर निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित करने को कहा। मुख्य सचिव ने प्रेस कान्फ्रेंस में गंगा एक्सप्रेसवे का भी जिक्र किया। शांति से कांवड़ यात्रा पूरी कराने के लिए सरकारी विभागों को निर्देश दिए हैं।
बैठक में नौ जिलों के अफसर रहे मौजूद
मुख्य सचिव एसपी गोयल (Uttar Pradesh Chief Secretary SP Goyal) और डीजीपी राजीव कृष्ण (DGP Rajiv Krishna) सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान में उतरे। इसके बाद वे सीधे कार से सर्किट हाउस पहुंचे। समीक्षा बैठक में बरेली और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी मौजूद रहे। साथ ही बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और संभल जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा व सावन की तैयारियों के लिए बुकलेट तैयार किया गया है। इसे दोनों अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया गया।